बीते रविवार, 20 सितंबर 2026, वरिष्ठजनों के प्रोत्साहन और सभी पुस्तकसाथियों के सामूहिक प्रयास से 29वीं साप्ताहिक ऑनलाइन पुस्तक परिचर्चा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इस बार तीन पुस्तकों ने चर्चा को साहित्य, समाज, प्रेम और वैज्ञानिक चेतना के विविध आयामों तक पहुँचाया।
• कर्मभूमि — मुंशी प्रेमचंद
प्रस्तावक – शिवम राय
• अमृता और इमरोज — उमा त्रिलोक
प्रस्तावक – सौम्या गुप्ता मैम
• मिथकों से विज्ञान तक — गौहर रजा
प्रस्तावक – लवकुश कुमार
परिचर्चा में शिवम राय, सौम्या गुप्ता मैम, गायत्री जायसवाल, दिव्या नेगी जी और लवकुश कुमार पुस्तकसाथी के रूप में शामिल रहे।
शिवम सर द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया:
सौम्या मैम द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया:
लवकुश कुमार (परिचर्चा समन्वयक):

पुस्तक से आगे
पुस्तक परिचर्चा मे शामिल सभी पुस्तक साथियों (Bookmates) ने पुस्तक परिचर्चा मे शामिल होकर/अभिव्यक्ति/सराहना/भागीदारी के माध्यम से इस पहल को पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने में, मानवीय मूल्यों के पोषण में, अपनी बात को बेहिचक रखने में महत्वपूर्ण माना एवं एक दूसरे के प्रति आभार व्यक्त किया ताकि इस जरूरी कार्य की नियमितता बनी रहे एवं समाज मे एक सकारात्मक बदलाव में अपना विनम्र योगदान सुनिश्चित किया जा सके |
इस परिचर्चा की सार्थकता केवल पुस्तकों पर चर्चा में नहीं, बल्कि एक-दूसरे को सुनने, अपनी बात रखने और विचारों के माध्यम से स्वयं को बेहतर समझने में रही।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ परिचर्चा को अगली कड़ी तक के लिए विराम दिया गया|
इस आशा के साथ कि यह रिपोर्ट पाठकों को पुस्तक परिचर्चा को समझने और उसमे शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी, यह रिपोर्ट पाठकों और पुस्तक साथियों को समर्पित है|
अगली परिचर्चा 27 सितंबर (रविवार रात 08:30 बजे) को प्रस्तावित है (लिंक- https://meet.google.com/xrr-yyht-bdy), शामिल होकर पढ़ने-लिखने की संस्कृति पर काम करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें और पुस्तक परिचर्चा से साहित्यिक लाभ लेते हुये अपने दिन की सार्थकता में एक और आयाम जोड़ें|
यदि आप भी समाज मे एक बेहतर बदलाव की आकांक्षा रखते हैं/ रखती हैं तो लोगों को अच्छी पुस्तकों से जोड़ना बहुत जरूरी है, उसी प्रयास का एक हिस्सा है यह परिचर्चा शृंखला|
केवल पढ़ें ही नहीं उसे अन्य लोगों के साथ साझा भी करें|
धन्यवाद
-लवकुश कुमार
