प्रस्तुत हैं अनुभवजनित कुछ सुझाव जो बच्चों को बेहतर समझ की ओर ले जा सकते हैं और बेहतरीन इंसान बनने में मदद कर सकते हैं:
कुछ अंग्रेजी फ़िल्में
1. Swapped
Children should watch Swapped because it encourages them to understand others’ experiences, question stereotypes, and develop empathy and respect for different perspectives.
बच्चों को Swapped फिल्म देखनी चाहिए क्योंकि यह उन्हें दूसरों के अनुभवों को समझने, रूढ़िवादी धारणाओं पर सवाल उठाने और अलग-अलग दृष्टिकोणों के प्रति सहानुभूति व सम्मान विकसित करने के लिए प्रेरित करती है।
2. Wonder
Children should watch Wonder because it teaches kindness, empathy, acceptance, and the importance of looking beyond someone’s appearance. It also encourages children to stand up against bullying.
बच्चों को Wonder फिल्म देखनी चाहिए क्योंकि यह उन्हें दयालुता, सहानुभूति और दूसरों को स्वीकार करना सिखाती है। यह समझाती है कि किसी व्यक्ति को केवल उसके रूप-रंग से नहीं, बल्कि उसके व्यक्तित्व और व्यवहार से देखना चाहिए। साथ ही, यह बच्चों को तंग करने (Bullying) के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए भी प्रेरित करती है।
3. Where Is My Friend’s Home
Children should watch Where Is My Friend’s Home? because it sensitively explores friendship, responsibility, kindness, and a child’s determination to help a friend. It also gives children a glimpse into everyday rural life and relationships.
बच्चों को Where Is My Friend’s Home फिल्म देखनी चाहिए क्योंकि यह संवेदनशीलता के साथ दोस्ती, जिम्मेदारी, दयालुता और अपने दोस्त की मदद करने के लिए एक बच्चे के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। यह बच्चों को ग्रामीण जीवन की रोज़मर्रा की झलक और मानवीय रिश्तों को समझने का अवसर भी देती है।
अब बात किताबों की
1.कथा किलकारी — मनोहर चमोली ‘मनु’
यह किताब बच्चों की दुनिया, उनकी जिज्ञासाओं और भावनाओं को सहज और संवेदनशील ढंग से सामने लाती है। कहानियाँ बच्चों को अपने अनुभवों से जोड़ते हुए सोचने, महसूस करने और सवाल करने के अवसर देती हैं।
2. कहानियाँ बाल मन की — मनोहर चमोली ‘मनु’
बच्चों के मन की छोटी-छोटी उलझनों, कल्पनाओं और अनुभवों को समझने वाली संवेदनशील कहानियों का संकलन है।
बच्चों को उनकी ही दुनिया से जोड़कर रुचिकर तरीके से प्रकृति, अपने आस पास के लोगों, अपने प्रति संवेदनशील बनने के लिए सोचने की प्रेरित करती ही है साथ ही आसपास की महत्वपूर्ण जानकारियां भी देती है। यह किताब बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बाल मन को करीब से समझने का अवसर देती है।
3.कुछ यूं रचती है हमें किताब
यह किताब विद्यालय के वातावरण का बच्चे के सीखने में प्रभाव को दिखाती है साथ ही किताब के महत्व पर चर्चा करती है। बच्चों के साथ इस किताब को पढ़ना एवं पढ़कर इस पर बातचीत करने से बच्चे किताबें पढ़ने की ओर प्रेरित हो सकते हैं।
4.अनारको के आठ दिन
यह किताब बच्चों को उनकी ही दुनिया से मिलाती है उन्हें पढ़ने में भी मजे की भावना आएगी। क्योंकि यह किताब बच्चों के नजरिए से दुनिया देखने समझने पर आधारित है। इसमें वे अनारको के साथ उसकी रोज़मर्रा की दुनिया, सवालों, शरारतों और कल्पनाओं को देख सकते हैं। यह उन्हें अपने आसपास की बातों पर सवाल करने, अपनी बात कहने और यह समझने का मौका देती है कि हर बात को सिर्फ इसलिए नहीं मानना चाहिए क्योंकि बड़े ऐसा कहते हैं।
यह किताब जितनी बच्चों के लिए रुचिकर है उतनी ही माता पिता व शिक्षकों के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बच्चों के सवालों को “उल्टे-सीधे सवाल” मानने के बजाय उन्हें सुनने की जरूरत महसूस कराती है। अनारको की नज़र से यह किताब हमें सोचने पर मजबूर करती है कि हम बच्चों को कितना जीने, सवाल करने, कल्पना करने और अपनी पसंद चुनने की आज़ादी देते हैं।
इस आशा के साथ यह सुझाव आपको उपयोगी और रुचिकर लगेंगे
ढेरों शुभकामनाएँ
प्रियंका जोशी
प्रियंका जोशी जी पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं और शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव रखती हैं। एक शिक्षिका के रूप में उन्होंने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और इंटरमीडिएट स्तर के बच्चों के साथ शिक्षण कार्य किया है। इसके बाद अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन में रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्य करते हुए उन्हें 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के साथ सीखने-सिखाने की प्रक्रियाओं में काम करने का अवसर मिला। विविध आयु समूहों के साथ काम करते हुए उन्होंने बच्चों और युवाओं की जिज्ञासा, सीखने की जरूरतों और अनुभवों को करीब से समझा है। शिक्षा को वे केवल कक्षा तक सीमित न मानकर सीखने और समझने की एक सतत प्रक्रिया के रूप में देखती हैं।
वह कहती हैं कि उनके लिए शिक्षा ऐसी हो, जो बच्चों को केवल जानकारी देने के बजाय सोचने, सवाल करने, समझने और अपनी बात कहने का अवसर दे।
वह ऐसी दुनिया चाहती हैं जहाँ हर बच्चे और युवा को उसकी पृष्ठभूमि से परे सम्मान, समान अवसर और सीखने की स्वतंत्रता मिले।
कार्य क्षेत्र ऐसा हो जहाँ सीखना एकतरफा प्रक्रिया न होकर साथ मिलकर सीखने, संवाद करने और लगातार बेहतर बनने की यात्रा हो।
उनके ही शब्दों में " मेरी अपेक्षित दुनिया में शिक्षा इंसान को केवल सक्षम नहीं, बल्कि संवेदनशील, जिज्ञासु, जिम्मेदार और अपने आसपास को बेहतर बनाने वाला बनाए।"
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो kumarchetnapsw@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं